Menu Close

जयपूर – बच्चे के साथ अश्लील हरकत कर भागा मौलवी

वासनांध मौलवी !

chiled-abusementजयपुर (राजस्थान) : राजधानी में एक बार फिर गुरू और शिष्य का रिश्ता तार-तार हो गया जब एक मौलवी ने मदरसे में तामील लेने आई बच्चे के साथ अश्लील हरकत की और फरार हो गया। खोह नागोरियान थाना इलाके के मदरसे में बच्चोंको तामील देनेवाले मौलवी रफीक चौधरी ने मदरसें के एक बच्चे के साथ अश्लीलता की, जिसके बाद बच्चे ने घर पंहुच आपबीती अपने परिजनोंको बताई।

परिजनोंने तुरंत मामले की सूचना खोह नागोरियान थाने में दी और मौवली रफीक चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। लेकिन तब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर जा चुका था।

घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित है और मौलवी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी रफीक चौधरी ने एक वर्ष पहले ही मदरसे में बच्चोंको तामील देना शुरू किया था। वह मदरसे के पास ही अपने पूरे परिवार के साथ रहता था, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

स्त्रोत : न्यूज़18

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *