
हैदराबाद : पुलिस ने १७ साल की एक नाबालिग लड़की से ‘कांट्रैक्ट मैरिज’ करने वाले ७० साल के ओमानी नागरिक को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस सूत्रोंके अनुसार, शेख कामेस मोहम्मद कामेस ने इस अल्पकालिक विवाह के लिए बिचौलिए को एक लाख रुपये की रकम दी थी। डीसीपी वी. सत्यनारायण ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है और बिचौलिए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
उल्लेखनीय है कि पहले भी पुलिस ने नगर के पुराने इलाके में ‘कांट्रैक्ट मैरिज’ कराने वाले रैकेटोंका भंडाफोड़ किया है। इस तरह की शादी कराने वाले कई बिचौलियों, यौन शोषण के लिए ‘दुल्हन’ खरीदने वाले विदेशियों और धर्मगुरुओंको जाली दस्तावेजोंके साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। पैसोंकी लालच में ये दलाल गरीब लड़कियोंकी शादी विदेशियोंसे करा देते हैं। उसी समय दुल्हनोंसे तलाकनामे पर भी दस्तखत करा लिया जाता है।
स्त्रोत : जागरण








