Menu Close

तेलंगाना – पुलिस एनकाउंटर में सिमी के दो खूंखार आतंकी ढेर, एक पुलिसकर्मी भी शहीद

नई देहली : तेलंगाना में हुए आतंकियों और पुलिस की बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। दोनों आतंकियोंकी पहचान प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिमी (स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया) के सदस्य के रूप में हुई है। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गया है।

तेलंगाना राज्य के नालगोंडा जिले में शनिवार को सुबह पुलिस और आतंकियोंकी बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने दोनों आतंकियोंको मार गिराया हैं। दोनों आतंकी मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से २०१३ में फरार हुए थे। आतंकियों और पुलिस के बीच हुए इस मुठभेड़ में एक जवान के भी शहीद होने की सूचना है।

दोनों आतंकी प्रतिबंधित संगठन सिमी के खूंखार आतंकी थे। उनके ऊपर तेलंगाना में दो पुलिसवालोंकी हत्य़ा का केस भी था। उन्होंने रूटीन चेकिंग के दौरान दो पुलिस जवानोंकी हत्या कर दी थी। मारे गए आतंकियोंकी पहचान एजाजुद्दीन और असलम के रूप में हुई है।

स्त्रोत : राजस्थान पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *