Menu Close

प्रभु श्रीराम का आदर्श सामने रखकर हिन्दू राष्ट्र स्थापना हेतु सिद्ध रहें ! – सुनील कदम

रामनवमी निमित्त धारावी में भव्य शोभायात्रा !

मुंबई में वज्रदल के रामनवमी निमित्त आयोजित भव्य शोभायात्रा में एक सहस्र से अधिक हिन्दू सम्मिलित !

श्री. सुनील कदम, हिन्दू जनजागृति समिति

मुंबई : यहां रामनवमी निमित्त धारावी परिसर के तीव्र हिन्दूनिष्ठ वज्रदल संगठन के माध्यम से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। उस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुनील कदम ने वक्तव्य दिया। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह प्रतिपादन किया, ‘हिन्दुओ, समय की यह मांग है कि आपस में होनेवाले पद, दल, संगठन, जाति तथा संप्रदाय इत्यादि मतभेद दूर रखकर एक हिन्दू, इस रूप में संगठित रहें, ऐसे ही धर्माचरण कर श्रीराम की कृपा संपादन कर आदर्श रामराज्य की स्थापना करें ! इस यात्रा में एक सहस्र से अधिक हिन्दू उत्स्फूर्त रूप से सम्मिलित हुए थे। संकल्प शिव मंदिर ९० फीट रोड धारावी से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा धोबी घाट पथ स्थितमहानगरपालिका की पाठशाला के स्थान पर समाप्त हुई।

उस समय श्री एस.ए. सुंदरजी ने बताया कि ‘‘श्रीरामजी सभी के लिए आदर्श है। अतः यह उत्सव हम सभी को इकट्ठे होकर मनाना चाहिए। हम उसके लिए आप की सहायता करेंगे।’ उस समय श्री. मनोहर रायबागेजी ने यह संदेश दिया कि ‘सर्व धारावीकर इकट्ठे हहों।’ उस समय महाराष्ट्र सिटीजन फोरम के अध्यक्ष सर्वश्री एस.ए. सुंदरजी, धारावी विभाग संगठक मनोहर रायबागेजी उपस्थित थे। वज्रदल के सर्वश्री दिनेश कोंडवीलकर, प्रभाकर चोटीमल्ला, संजय चिंदरकर तथा सर्व वज्रदल के सक्रिय कार्यकर्ताओंने यह शोभायात्रा सफल करने के प्रयास किए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

0 Comments

  1. Shiv Charan Das Sharma

    Jai Shri Ram . I strongly feel it is a very important and necessary move initiated in Odisha . I wish it to spread over the entire country. Wish all the best. Jai shri Ram. shivcharan.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *