Menu Close

राष्ट्र एवं धर्म पर होनेवाले आक्रमण दूर करने हेतु ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करें ! – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

‘हिन्दू सेवा परिषद’ का तृतीय स्थापना दिवस

जबलपुर में हिन्दू सेवा परिषद की सभा में बोलते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे

जबलपुर (मध्यप्रदेश) : यहां ३१ मार्च को हिन्दू सेवा परिषद के तृतीय स्थापना दिवस एवं वीर हनुमान जयंती के निमित्त एक भव्य गदा-यात्रा आयोजित की गई थी। इस यात्रा में उपस्थित युवकोंको आवाहन करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने कहा कि पडोसी राष्ट्र से प्रचुर संख्या में घुसपैठिये आकर यहां के विकासात्मक एवं शांतिमय वातावरण दूषित करने का काम कर रहे हैं। इसलिए युवकोंको सदैव जागृत रहना आवश्यक है। इस के साथ ही देश एवं धर्म पर आक्रमण करनेवाली बातों को जड से उखाड कर फेंकने हेतु हिन्दू संगठन के साथ ही ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए।

यात्रा में गदा एवं भगवे ध्वज लेकर परिषद के ३ सहस्र से अधिक कार्यकर्ता उत्स्फूर्त रूप से सम्मिलित हुए थे। नौदरा ब्रिज हनुमान मंदिर में संतोंकी उपस्थिति में महाआरती कर इस यात्रा का आरंभ हुआ। तत्पश्चात नगर के महत्त्वपूर्ण मार्ग से होते हुए यहां के जेडीए पार्क पहुंचकर इस यात्रा का रूपांतर विशाल धर्मसभा में हुआ। इस अवसर पर रामजन्मभूमि न्यास के सदस्य एवं भूतपूर्व सांसद रामविलास वेदांती महाराज, छिंदवाडा की साध्वी सरस्वती दीदी इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे।

रामविलास वेदांती महाराज ने कहा कि देश में आतंकवाद बढ रहा है। आतंकवाद के भय से यहां की जनता को अपने धर्म का विस्मरण हो रहा है। इसलिए अपने देश को आतंकवादमुक्त कर ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करना आवश्यक है।’

साध्वी सरस्वती ने कहा कि अपने देश को कोई नष्ट न करे इस हेतु युवकोंको संगठित एवं तत्पर होना आवश्यक है।

इस कार्यक्रम में सर्वश्री अतुल जैसवाणी, उत्कर्ष रावत, परिषद के प्रचार-प्रसार प्रमुख नितीन सोनापाली, नितीन कनोजिया इत्यादि परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *