Menu Close

राजस्थान के तत्कालीन कांग्रेस सरकारद्वारा ब्रजभूमि मुसलमानोंके नियंत्रणमें !

चैत्र शुक्लपक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११७

हिन्दुओंको अपेक्षित है कि भाजपा सरकार पुनः हिन्दुओंको उन की सांस्कृतिक धरोहर यह भूमि प्राप्त करा दे !

‘मेवात विकास बोर्ड’ निरस्त कर ‘ब्रज विकास बोर्ड’ स्थापित करें ! – ब्रज रक्षा आंदोलन 

‘मेवात विकास बोर्ड’ निरस्त करने की मांग के लिए आंदोलन करते हुए ब्रज रक्षा आंदोलन के कार्यकर्ता

जयपुर(राजस्थान) : ब्रजभूमि मानव एवं विश्‍वकल्याण का धर्मकेंद्र है। यह भूमि एक राष्ट्रीय एवं वैश्‍विक धरोहर है।  महाराणा प्रताप एवं महाराज सुरजमल इस ब्रज संस्कृति के रक्षक थे।

वर्ष १९८७ में इस ब्रजभूमि को मेवात अर्थात् ‘मुस्लिम क्षेत्र’ के रूप में सहमति दी गई है। यह सहमति अर्थात श्रीकृष्ण, ब्रजभूमि एवं राजस्थान का घोर अपमान है। इस लिए हाल ही में समस्त कृष्णभक्तोंने एक पदयात्राद्वारा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह से ‘मेवात विकास बोर्ड’ निरस्त कर ‘ब्रज विकास बोर्ड’ स्थापित करने की मांग की।

इस पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष श्री. रामकृष्ण गोस्वामी एवं ब्रजभूमि कल्याण परिषद के राष्ट्रीय संयोजक श्री. विक्रमसिंह यादव ने किया। इस अवसर पर ब्रजरक्षा आंदोलन के राजस्थान संयोजक श्री. राजकुलदीप सिंह, हरियाणा संयोजक श्रीमती कांता अडलखा, श्री. शरद वर्षने, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. गजानन केसकर एवं श्री. आनंद जाखोटिया उपस्थित थे।

३० मार्च को ‘राजस्थान दिवस’ के अवसर पर इस आंदोलन का आयोजन किया गया था। दोपहर १२ बजे यहां के श्री गोविंददेवजी मंदिर से यह पदयात्रा निकाल कर राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह द्वारा राज्यपाल के नामपर पुलिस को निवेदन दिया गया।

इस पदयात्रा में उपस्थित लोगोंने हाथ में ‘ब्रज की रक्षा धर्म हमारा’, ‘कृष्ण का ये अपमान, नही सहेगा हिन्दुस्तान’, ‘ब्रज बचाओ, धर्म बचाओ’, ऐसे फलक धारण किए थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *