Menu Close

डोंबिवली (महाराष्ट्र) में धर्मांधोंद्वारा बजरंग दल के कार्यकर्ताओंपर आक्रमण

चैत्र शुक्लपक्ष चतुर्दशी, कलियुग वर्ष ५११७

डोंबिवली (महाराष्ट्र) : डोंबिवली के आयरे गांव के बजरंग दल के शाखा सहसंयोजक श्री. सुनील धरोलीया पर २८ मार्च को जाकीर बाबुलाल शेख तथा समीर गफूर इन धर्मांधोंने चाकू तथा लोहे की छड से प्राणघातक आक्रमण किया। उस में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। श्री. धरोलीया को डोंबिवली के एम्स (AIMS) रुग्णालय में प्रविष्ट किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। (हिन्दुत्वनिष्ठ नेताओंपर किए गए आक्रमण के विरुद्ध हिन्दू ही संगठित रूप से नेतृत्व करें तथा धर्मांधोंपर कार्रवाई करने के लिए शासन को विवश करें ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

बजरंग दल के कल्याण जनपद संयोजक श्री. अर्जुन भाबड, विश्व हिन्दू परिषद के जनपद मंत्री श्री. संजय शेंड धर्मप्रसारप्रमुख श्री. पराग तेली, जनपद सहसंयोजक श्री. राजन चौधरी ने पुलिस थाने में इस आक्रमण की सूचना दी है साथ में यह मांग की है कि ‘आक्रमण करनेवाले धर्मांधोंको त्वरित तडीपार करें।’ (हिन्दुओंपर किए गए आक्रमण के पश्चात त्वरित संगठित होकर तडीपार की मांग करनेवाले हिन्दुत्वनिष्ठोंका अभिनंदन ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

इस मांग के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री. सुनील शिवरकर ने उनपर वैध मार्ग से कार्रवाई की। अपराधी शेखद्वारा भी याचिका प्रविष्ट करने के कारण पुलिस ने श्री. धरोलीया के विरोध में कार्रवाई की। (धर्मांधोंका हिन्दुओंपर आक्रमण करना तथा उनके ही कहने के अनुसार पुलिसद्वारा भी हिन्दुओंपर ही कार्रवाई करना, यह कहां का न्याय ? क्या हिन्दुओंपर हुए इस अन्याय की ओर भाजपा शासन ध्यान देगा ? – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *