![]()
लंदन : आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियोंके आधार पर किए गए विश्लेषण में पाकिस्तान को दुनिया का आठवां सबसे खतरनाक देश बताया गया है।
मार्च २०१५ तक की स्थिति के अनुसार, इंटेलसेंटर के टॉप १० खतरनाक देशोंकी सूची में इराक के पहले और सीरिया के दूसरे स्थान पर रहने के साथ ही पश्चिम एशिया सबसे खतरनाक क्षेत्र बन गया है।
इंटेल सेंटर के कंट्री थ्रेट इंडेक्स (सीटीआई) आतंकवादी और विद्रोही गतिविधियोंके अलावा अन्य कई पहलुओंको मिलाकर सीटीआई तय करता है। सबसे ज्यादा सीटीआई मतलब सब से ज्यादा खतरा। भारत के पड़ोसी देशोंकी बात करें तो पाकिस्तान का सीटीआई १२२ है, जबकि अफगानिस्तान का सीटीआई १८६ है।
सीटीआई में टॉप १० देश हैं –
१ – इराक
२ – सीरिया
३ – नाइजीरिया
४ – सोमालिया
५ – अफगानिस्तान
६ – लीबिया
७ – यमन
८ – पाकिस्तान
९ – यूक्रेन
१० – मिस्र
स्त्रोत : नवभारत टाइम्स








