उत्सव के निमित्त आयोजित सभा में हिन्दू जनजागृति समिति सम्मिलित

चेन्नई : श्रीरामनवमी के निमित्त तमिलनाडू शिवसेनाद्वारा यहां के कोडुंगैर में एक सभा का आयोजन किया गया था।
उस समय हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा श्रीमती सुगंधी जयकुमार ने मार्गदर्शन में श्रीरामनवमी तथा रामराज्य का महत्त्व बताया, साथ ही आचारधर्म का पालन कर हिन्दू धर्म के प्रति स्वाभिमान उत्पन्न करने का महत्व विशद किया। इस सभा में शिवसैनिकोंके साथ अधिक संख्या में धर्माभिमानी हिन्दू भी उपस्थित थे।
क्षणिकाएं
१. भूतपूर्व विधायक श्री. राजेंद्रन् ने हिन्दू जनजागृति समिति की प्रशंसा की।
२. कांचीपुरम् के शिवसेना के अध्यक्ष श्री. कुमारन् ने संपर्क में रहने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के कार्यकर्ताओंको संपर्क क्रमांक दिया।
३. कोडुंगैर क्षेत्र में धर्मांधोंकी संख्या अधिक होने के कारण श्रीरामनवमी मनाने के लिए शिवसेना ने जानबूझकर इस स्थल को चुना था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








