हिन्दू जनजागृति समिति का धर्मप्रसार : राजस्थान

मुकुंदगढ (राजस्थान) : प्राथमिक आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित एक बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने यह प्रतिपादित किया कि ‘वर्तमान के युवक दैनिक जीवन के विषय में वक्तव्य देते समय हिन्दू देवताओं के संदर्भ में अधिकतर अपशब्दों का उपयोग करते हैं; इसलिए आज युवक वर्ग को नैतिकता की शिक्षा एवं धर्मशिक्षा देने की आवश्यकता है ।’
साथ ही उस समय श्री. शिंदे ने एक लघु चलचित्र (वीडियाे) के माध्यम से उपस्थित लोगों के सामने राष्ट्र एवं धर्म की स्थिति स्पष्ट की ।
इस बैठक के लिए सर्वश्री बाबूलालजी चौधरी, रामस्वरूप श्री दर्जी, केशव कुर्जर, रामदेव राठौड, प्रा. बी.डी. शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, राजाराम सुरोलिया, श्री दीनदयाल स्वामी इत्यादि धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे ।
स्राेत : दैनिक सनातन प्रभात








