Menu Close

पाकिस्तान में १२ साल की हिन्दू लडकी के साथ गैंगरेप के बाद पेट्रोल डालकर हत्या

 पाकिस्तान में हिन्दुआेंका जीवन खतरें में !

कराची – पाकिस्तान के दक्षिण सिंध प्रांत में १२ साल की एक हिन्दू लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया गया और जलाकर उसकी हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार घटना पिछले हफ्ते के आखिर में घोटकी जिले के दहरकी कस्बे में घटी। लड़की की ४० वर्षीय मां ने स्थानीय मीडिया से कहा, ‘‘पहले तीन आदमियों ने उसे खींचा, उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उस पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया।’’  लड़की की मां को भी घसीटा गया और पीटा गया और उन्होंने होश आने के बाद पहली बार रविवार को बातचीत की।

लड़की के भाई ने आज सत्र अदालत में याचिका दायर की। इससे पहले पुलिस ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया था। अदालत ने घटना का संज्ञान लिया और पीड़िता की मां का बयान दर्ज किए जाने का आदेश दिया।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *