Menu Close

बांग्‍लादेश : कट्टरता के खिलाफ लिखनेवाले एक आैर ब्लॉगर की हत्या

ब्लॉगर वशीकुर रहमान का शव

ढाका : बांग्लादेश में एक और ब्लॉगर वशीकुर रहमान की सोमवार सुबह ढाका के इंडस्ट्रियल इलाके तेजगांव में छुरे से हत्या कर दी गई। तीन हमलावरोंने २७ साल के रहमान के चेहरे पर छुरे से इतने वार किए कि उन्हें पहचाना मुश्किल हो गया था। यह हमला रहमान के घर से बमुश्किल आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जब वे अपने दफ्तर जा रहे थे। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो हमलावरोंको गिरफ्तार किया गया है जबकि एक अन्य आरोपी भागने में कामयाब रहा। बांग्लादेश में बीते डेढ़ महीने में दूसरे ब्लॉगर की हत्या हुई है।

‘वैचारिक मतभेद की वजह से की हत्या’

अपने ब्लॉग के जरिए धार्मिक असहिष्णुता और अतार्किक मान्यताओंपर सवाल उठाने वाले रहमान की हत्या के आरोप में पुलिस ने जिकुल और अरीफुल इस्लाम नाम के दो लोगोंको गिरफ्तार किया है। दोनों चटगांव के हाथाजारी और ढाका के मीरपुर इलाके के एक मदरसे से जुड़े बताए जाते हैं। जबकि हमले का तीसरा आरोपी ताहिर है, जो पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस से हुई शुरुआती पूछताछ में दोनों हमलावरोंने कहा है कि ब्लॉग पर लिखे रहमान के लेखोंको लेकर उनके वैचारिक मतभेद हैं और इसी वजह से उन्होंने हत्या की है।

ब्लॉगर हैदर की तरह ही रहमान को मारा गया

पुलिसवालोंका कहना है कि रहमान को उसी तरह से मारा गया है, जैसे १५ फरवरी, २०१३ को ब्लॉगर राजीब हैदर की हत्या की गई थी। हैदर की हत्या उनके घर के पास ही हुई थी। अमेरिका के रहने वाले बांग्लादेशी मूल के अविजित रॉय की इसी साल २६ फरवरी को हत्या कर दी गई थी। अविजित भी ब्लॉगर थे और धार्मिक कट्टरता के खिलाफ लिखते थे।

‘आजाद सोच के लोगोंकी जगह नहीं बांग्लादेश’

फेसबुक पर रहमान वशीकुर बाबू के नाम से जाने जाते थे। वे अलग-अलग ब्लॉगिंग साइट्स पर लिखते थे। इनमें से एक साइट शोचोलायोतों (Shocholayoton) है, जिस पर वे कुचित हासर छना के नाम से लिखते थे। अपने फेसबुक अकांउट पर भी वशीकुर धार्मिक कट्टरता के खिलाफ लिखते थे। मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने इस बारे में ट्वीट किया, ‘एक और ब्लॉगर वशीकुर रहमान बाबू की मुस्लिम कट्टरपंथियोंने हत्या कर दी। बांग्लादेश आजाद सोच के लोगोंकी जगह नहीं है।’ एक अन्य ट्वीट में तस्लीमा ने लिखा, ‘मेरे फेसबुक दोस्त अविजित रॉय की कुछ हफ्ते पहले हत्या हुई थी। मेरे एक और दोस्त वशीकुर बाबू को आज सुबह सिर्फ इसलिए मार दिया गया क्योंकि इन दोनोंने इस्लाम की आलोचना की।’

ब्लॉगर वशीकुर रहमान की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए दो जिहादी
ब्लॉगर वशीकुर रहमान

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *