Menu Close

ओवैसी ने कांग्रेस-शिवसेना पर उगला जहर

  • नारायण राणे को कांग्रेस उम्मीदवार बनाने पर की आलोचना

  • भाजपा से सम्मान हासिल करने के बाद शिवसेना हदुओं के हित में सोचें

owaiमुंबई  – ऑल इंडिया मजलिस-ए- इत्तहादुल मुसलमीन ने बांद्रा उप चुनाव में नारायण राणे को उम्मीदवार बनाने कांग्रेस की कड़ी आलोचना की है। इस बारे में एआइएमआइएम के विधायक अकबरु्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या कांग्रेस वहां से किसी मुसलमान को उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकती थी।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वहां से आरिफ नसीम खान या अमीन पटेल को उम्मीदवार बनाती तो हम अपनी पार्टी का उम्मीदवार वहां से नहीं उतारते। उन्होंने कहाकि कांग्रेस अपने को धर्मनिरपेक्ष पार्टी कहती है ऐसे में वह वहां से किसी मुाqस्लम को उम्मीदवार घोषित नहीं कर सकती थी।

राणे चुनाव हारने के बाद अपनी पार्टी को ही ब्लेम करेंगे और वह भाजपा में भी जा सकते हैं, क्योंकि पहले से कांग्रेसी नेता ऐसा करते रहे हैं। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पहले वह अपने सहयोगी भाजपा से सम्मान हासिल करें तब हिंदुओं के हित के बारे में सोचें।

ओवैसी ने कहा कि बाल ठाकरे मुसलमानों से पाकिस्तान चले जाने की बातें कहा करते थे, लेकिन हम कहीं जाने वाले नहीं है। यह देश जितना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है उतना ही हमारा भी है।

स्त्रोत : लोकतेज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *