Menu Close

चीन : बढाई दाढी तो मिली ६ साल की कैद

पेइचिंग – चीन के मुख्य मुस्लिम क्षेत्र शिजियांग में समुदाय विशेष के एक युवक को रविवार को दाढ़ी रखने के चलते ६ साल की सजा सुनाई गई। चीन यूथ डेली के मुताबिक रविवार को ३८ वर्षीय युवक को ६ साल और उसकी पत्नी को २ साल की सजा हो गई। आरोप है कि युवक ने २०१० से दाढ़ी बढ़ाना शुरु कर दी थी और उसकी पत्नी चेहरे को बुर्के से ढक कर रखती थी।

दरअसल क्षेत्रीय कानून-कायदों के मुताबिक कपल अव्यवस्था और परेशानी खड़ी करने के जुर्म में दोषी पाए गए हैं। बीते एक साल से शिंजियांग के कई संगठन पुरुषों के दाढ़ी बढ़ाने का विरोध कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कशगर के इस कपल को कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी।

रिपोर्ट में जिक्र है कि यहां बीते कई महीनों से इस नियम का पालन करवाया जा रहा है कि पुरुष दाढ़ी न बढ़वाएं और महिलाएं इस्लामिक कपड़े पहनकर पब्लिक बसों आदि में न चढ़ें। ‘प्रोजेक्ट ब्यूटी’ नाम की पहल के चलते समुदाय विशेष में इस बात को लगातार क्षेत्र में दोहराया जा रहा है कि महिला का सिर खुला रहे और पुरुष दाढ़ी न बढ़ाएं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *