एेसे जिहादी सुरक्षाकर्मी जहा होंगे, वहा आतंकवादी गतविधीयां बढी तो उसमें आश्चर्य नहीं होंगा !
![]()
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के लोक निर्माण मंत्री अल्ताफ बुखारी का पीएसओ उनके घर से दो एके ४७ राइफल व मैगजीन लेकर फरार हो गया। उसके साथ तीन और युवक लापता हैं। शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद राज्य में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
मंत्री अल्ताफ बुखारी के श्रीनगर स्थित घर में कॉन्स्टेबल नसीर अहमद पीएसओ के रूप में तैनात था। वह पुलवामा का रहने वाला है और आईआरपी की ११ बटालियन का जवान है। मंत्री इन दिनों विधानसभा के लिए जम्मू में हैं इसलिए उसे घर में ही तैनात रखा गया था। शुक्रवार से वह बिना सूचना के फरार हो गया। राज्य में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं। जब कोई पुलिसकर्मी हथियार के साथ भागा है तो उसने आतंकवाद का रास्ता चुन लिया।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








