Menu Close

एआईबी विवाद : एक्टर्स के खिलाफ मेरठ (उत्तरप्रेदश) में मुकदमा दर्ज

all_india_bakchodमुंबई : एआईबी रोस्ट का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है और लगता है कि शो में हिस्सा लेने वाले एक्टर्स की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

शनिवार को मेरठ जिला कोर्ट में शो में हिस्सा लेने वाले सितारों के खिलाफ एक याचिका दायर की गई। वीरेंद्र कुमार नाम के वकील ने चीफ जुडीशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट में करण जौहर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, संजय कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा १४ अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

कुमार ने कहा कि उन्होंने यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो में आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का इस्तेमाल देखकर मुकदमा करने का फैसला किया। उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ दिन पहले वीडियो देखी थी और बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेसिज को अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते और भद्दे जोक्स सुनाते देख हैरान रह गया। ये शर्म की बात है और ऐसी हरकतें न सिर्फ अश्लील होती हैं बल्कि हमारी सभ्यता पर भी असर डालती है। ये दुनिया को हमारे गलत छवि भी दिखाता है।’

वकील ने कोर्ट से अपील की है कि एक्टर्स के खिलाफ आईपीसी की धाराओं २९२, २९४, १२०बी और आईटी एक्ट की कुछ धाराओं के तहत कार्रवाई की जाए। मामले की अगली सुनवाई २ अप्रैल को होगी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *