Menu Close

फ्रांस : इस्लाम कबूल कर ‘मोहम्मद अता’ बन गया था प्लेन क्रैश कराने वाला पायलट

आंद्रे लुबिज

पेरिस : फ्रांस के आल्प्स पर्वतोंपर प्लेन क्रैश करा कर १५० लोगोंकी जान लेने वाले जर्मविंग्स एयरलाइंस के को-पायलट आंद्रे लुबिज ने धर्म परिवर्तन करवा लिया था। जर्मन मीडिया की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। २८ वर्षीय आंद्रे लुबिज ने धर्म परिवर्तन के बाद अपना नाम ‘मोहम्मद अता’ रख लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि लुफ्थांसा फ्लाइट स्कूल में ट्रेनिंग के दौरान वो लंबे समय तक ब्रेमेन में रहा था। यहां ई-फुर्कान नाम की मस्जिद है। ऐसा माना जाता है कि इस मस्जिद में कट्टरपंथी विचारधारा के काफी लोगोंका आना-जाना रहता है। एक जर्मन न्यूज एजेंसी के लिए लिखनेवाले माइकल मैनहैमर ने एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। माइकल ने लिखा है, “सभी सबूत इस ओर इशारा करते हैं कि जर्मनविंग्स प्लेन के को-पायलट ने छह महीने की ट्रेनिंग के दौरान इस्लाम कबूल लिया था। वो ब्रेमैन की एक मस्जिद में रुकता था, जिसकी जांच की जा रही है। उसने धर्म परिवर्तन करके अपना नाम ‘मोहम्मद अता’ रख लिया था।”

मुख्य पायलट को टॉयलेट जाने को कहा

जर्मन अखबार ‘बिल्ड’ में रविवार को छपी रिपोर्ट के मुताबिक, वॉयस ट्रांसक्रिप्ट से पता चला है कि आंद्रे ने मेन पायलट पैट्रिक सॉन्डरहेमर को कई बार टॉयलेट भेजने की कोशिश की थी। आखिरी २० मिनट में लुबिज पैट्रिक सॉन्डरहेमर से यह कहते सुना गया कि आप (पैट्रिक) किसी भी समय टॉयलट जा सकते हैं। इस दौरान फ्लाइट का कंट्रोल मैं ले लूंगा। उसने पैट्रिक को ध्यान दिलाया कि वह बार्सिलोना में भी टॉयलट नहीं गए थे। रिकॉर्डिंग की शुरुआत कैप्टन सॉन्डरहेमरद्वारा पैंसजर्स से बार्सिलोना में २६ मिनट की देरी होने पर माफी मांगने से शुरू होती है। इसके बाद कैप्टन पैसेंजर्स को भरोसा दिलाता है कि हम जर्मन शहर डुसेलडॉर्फ सही समय पहुंचने की कोशिश करेंगे। इसके बाद कैप्टन लुबिज से बातचीत करने लगता है। इस दौरान लुबिज कैप्टन से किसी भी समय टॉयलट जाने की बात करता है। साथ ही कहता है कि वह इस दौरान फ्लाइट का कंट्रोल खुद संभाल लेगा।

मुख्य पायलट के जाते ही नीचे जाने लगा प्लेन

स्थानीय समयानुसार १०.२५ मिनट पर प्लेन ३८,००० फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। सॉन्डरहेमर लुबिज को डुसेलडॉर्फ लैंड करने के लिए तैयार रहने को कहता है। फ्रांसिसी जांचकर्ताओंके मुताबिक, इस पर लुबिज नपा तुला जवाब देता है। उसे वॉयस ट्रांसक्रिप्ट में ‘होपफुली’ और ‘वी विल सी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते सुना गया। लैंडिंग के लिए तैयार रहने के बाद लुबिज फिर सॉन्डरहेमर से कहता है, ‘अब आप जा सकते हो।’ इसके बाद कैप्टन दो मिनट तक कहीं नहीं जाता। फिर लुबिज से कहता है, ‘तुम टेकओवर कर सकते हो।’ फिर कॉकपिट में सीट के पीछे खिसकाने और दरवाजा बंद करने की आवाज आती है। १०.२९ मिनट पर फ्लाइट राडार से पता चलता है कि प्लेन कुछ फीट नीचे आया। १०.३० मिनट पर प्लेन ३१६ फीट तक नीचे आ चुका था। इसके ठीक एक मिनट बाद प्लेन १,८०० फीट नीचे आ जाता है। १०.३२ मिनट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोलर एयरबस ए३२० से संपर्क करने की कोशिश करता है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिलता।

दरवाजा खोलने की मिन्नतें करता रहा मुख्य पायलट

वॉयस रिकॉर्डर के मुताबिक, लगभग इसी समय ऑटोमेटिक अलार्म सिग्नल ‘सिंक रेट’ बज उठता है। कुछ ही देर बाद कॉकपिट के दरवाजे पर जोरदार पीटने की आवाज सुनाई देती है। ऐसा लगता है मानो कॉकपिट में घुसने के लिए कोई पूरा जोर लगा रहा हो। इतने में सॉन्डरहेमर चिल्लाता है, ‘भगवान के लिए, दरवाजा खोल दो।’ वहीं, बैकग्राउंड में पैसेंजर्स के भी जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई देती है। फ्रांसिसी जांचकर्ताओंके मुताबिक, १०.३५ मिनट पर कॉकपिट के दरवाजे पर किसी मेटल से पीटने की आवाज आती है। जेट अभी भी जमीन से ७,००० फीट की ऊंचाई पर है। इसके ठीक ९० सेकंड के बाद वॉर्निंग मैसेज बजना शुरू हो जाता है, ‘ग्राउंड, पुल अप, पुल अप।’ अब कैप्टन भी जोर से चिल्लाता है, ‘ओपन द गॉड डैम डोर।’ १०.३८ मिनट पर प्लेन फ्रांस की आल्प्स चोटी की ओर तेजी से बढ़ने लगता है। इस दौरान लुबिज की सिर्फ सांस चलने की आवाज सुनाई देती है। वह कुछ भी नहीं कहता है। फिर १०.४० मिनट पर प्लेन का दांया विंग चट्टान से टकराता है। आखिरी पलों में पैसेंजर्स की चीख काफी बढ़ जाती है।

देखें, संबंधित फोटोज…

लुबिज के घर से सामान ले जाते हुए जांचकर्ता
लुबिज के घर के बाहर खड़ी जर्मन पुलिस

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *