Menu Close

साध्वी प्रज्ञासिंह की मुक्ति के लिए शासन को १ करोड पत्र भेजेंगे ! – श्री. प्रमोद मुतालिक, संस्थापक, श्रीराम सेना

क्या ऐसी आशा कर सकते है कि शासन इन १ करोड पत्रोंपर ध्यान देंगी ?

बाए सें श्री. राघवेंद्र कठारे, कु. प्रियांका स्वामी, जानकारी देते हुए श्री. प्रमोद मुतालिक, अधिवक्ता मनोज हानगल और श्री. गुरुप्रसाद

हुब्बळ्ळी (कर्नाटक) : साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को झूठे आरोपोंकी आड में तत्कालीन कांग्रेस शासन द्वारा बंदी बनाया गया है। तत्पश्चात ६ वर्ष व्यतीत होते हुए भी अभीतक कारागृह में रखा गया है तथा उन के विरुद्ध अपराध भी प्रविष्ट नहीं किए गए है।

राष्ट्रीय अन्वेषण तंत्र, तथा ‘आय.एन.ए.’ ने भी स्पष्ट किया है कि साध्वी प्रज्ञासिंह निर्दोष है। इसलिए उन की मुक्ति के लिए श्रीराम सेनाद्वारा राष्ट्रीय आंदोलन आरंभ किया जाएगा। इस आंदोलन के एक भाग के रूप में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री तथा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को १ करोड पत्र भेजनेवाले हैं, ऐसी जानकारी श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने हुब्बळ्ळी की पत्रकार परिषद में दी।

श्रीराम सेना एवं हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा यह पत्रकार परिषद आयोजित की गई।

इस अवसर पर सनातन की कर्नाटक राज्य प्रसार सेविका कु. प्रियांका स्वामी, हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य समन्वयक श्री. गुरुप्रसाद, केसरी समाचारपत्र के संपादक श्री. राघवेंद्र कुलकर्णी, अधिवक्ता श्री. मनोज हानगल एवं श्री. राघवेंद्र कठारे उपस्थित थे। इस पत्रकार परिषद को सभी स्थानीय प्रसारमाध्यम एवं दूरचित्रप्रणालों के प्रतिनिधि उपास्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *