Menu Close

भाग्यनगर (हैद्राबाद) : श्रीराम युवासेनाद्वारा शोभायात्रा निकालने का ठोस निर्णय

हिन्दु बहुसंख्यक देश में धर्मांधोंद्वारा हिन्दुओंके उत्सवोंपर प्रतिबंध लगाने का यह प्रयास हिन्दुओंको वैधानिक मार्ग से विफल कर देना चाहिए।

  • तेलंगण शासन एवं ओवैसी बंधुद्वारा भाग्यनगर के श्रीराम नवमी की शोभायात्रा को तीव्र विरोध

  • इस स्थिति को परिवर्तित करने हेतु अब ‘हिन्दू राष्ट्र’ अनिवार्य है !

श्रीराम युवासेना के अध्यक्ष विधायक श्री. राजासिंह ठाकुर

भाग्यनगर (हैद्राबाद) : हिन्दूनिष्ठ संगठन श्रीराम युवासेना के अध्यक्ष विधायक श्री. राजासिंह ठाकुरद्वारा ऐसा आरोप लगाया गया है कि श्रीराम नवमी के निमित्त निेकाली जानेवाली भव्य शोभायात्रा को तेलंगण शासन, ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादूल मुसलमीन’ पक्ष के अध्यक्ष एवं सांसद अससुद्दीन ओवैसी, उनके बंधु विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी, तथा पुलिस द्वारा तीव्र स्वरूप का विरोध किया जा रहा है।

श्री. राजासिंह ने इस विरोध को न मानते हुए निश्चित रूप से शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया है एवं कहा है कि इस कालावधि में होनेवाले परिणामोंके लिए तेलंगण शासन ही उत्तरदायी होगा। भाग्यनगर में वर्ष २०१० से श्रीराम नवमी के निमित्त श्रीराम युवा सेनाद्वारा सफलता पूर्वक भव्य शोभायात्रा निकालकर प्रचंड मात्रा में हिन्दुओंका संगठन किया गया। अब तक इस शोभायात्रा में आंध्रप्रदेश, तेलंगण एवं परिसर के हिन्दुओंने लाखोंकी संख्या में सम्मिलित होकर स्फूर्तिदायी प्रतिसाद दिया।

इस वर्ष यह शोभायात्रा न निकाली जाने के हेतु से ओवैसी बंधुओंने तेलंगण शासन एवं पुलिस पर दबाव उत्पन्न कर पूरी शक्ति के साथ प्रयास चलाए हैं। अतः पुलिस आयुक्त ने यहां के वाद्यवृंद जंत्री (बैंड), ध्वनिक्षेपक तंत्र, ‘डीजे’ यंत्रणा के स्वामी को सूचना (नोटिस) भेजी है, जिस में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि रामनवमी की शोभायात्रा को सहायता की, तो ध्वनिक्षेपक तंत्र नियंत्रण में लेंगे एवं आप को भी कारागृह में डालेंगे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *