Menu Close

सोमालिया : होटल पर आतंकवादी हमला, स्विट्जरलैंड के राजदूत समेत १५ की मौत

मोगादिशु – सोमालिया की राजधानी मोगादिशु के एक होटल में शुक्रवार को अलशबाब के आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में १५ लोगों की मौत हो गई, जबकि २० से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस हमले में सोमालिया में स्विट्जरलैंड के राजदूत की भी मौत हो गई। इसके अलावा मरने वालों में स्थानीय नागिरक, होटल गार्ड और सैनिक शामिल हैं। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में छह हमलावर भी मारे गए। अल-शबाब आंतकी समूह अलकायदा से जुड़ा हुआ है।

सोमालियाई सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक शहर के माका अल मुकरामा होटल के बाहर एक कार बम धमाका हुआ। इसके बाद कुछ हथियारबंद आतंकवादी होटल में घुस गए। ये काफी उच्च सुरक्षा वाला क्षेत्र है, इसके बावजूद आतंकी अपनी कोशिश में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि सोमालियाई सुरक्षाकर्मियों ने तीन घंटे की भीषण लड़ाई के बाद स्थिति पर काबू पा लिया।

एक अन्य अधिकारी मोहम्मद हसन ने बताया कि इस कार्रवाई में सभी आतंकी मारे गए और इमारत को पूरी तरह से सैन्य कब्जे में ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल नौ शव निकाले गए हैं जो अधिकतर होटल के सुरक्षाकर्मी और होटल में आए मेहमानों के हैं। अल-शबाब के प्रवक्ता अब्दुल अजीज अबू मुसाब ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *