Menu Close

कश्मीर में पाक झंडा कश्मीरियोंका प्यार : पाकिस्तान

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने गुरुवार को कहा कि उसके राष्ट्रीय दिवस के मौके पर कश्मीर में उसका झंडा फहराए जाने से देश के लिए कश्मीरियों की भावनाएं और देश के लिए उनका प्यार प्रदर्शित होता है।

कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने पर पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता तसनीम असलम ने कहा, ‘पाकिस्तान का झंडा फहराए जाने से पाकिस्तान के लिए कश्मीर के लोगों की भावनाएं और उनका प्यार प्रदर्शित होता है। यह उस बात को फिर से दिखाता है जो हम पहले से ही जानते हैं कि कब्जे वाले क्षेत्र के कश्मीरी दमनकारी कदमों का सामना कर रहे हैं।’

तसनीम ने आरोप लगाया कि कश्मीर के लोगों को अपने विचार और भावनाएं व्यक्त करने की इजाजत नहीं मिलती तथा पाकिस्तान ने हमेशा से उनके मकसद को अपना नैतिक, राजनीतिक एवं कूटनीतिक सहयोग देता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा।

आसिया अंद्राबी ने बीते २३ मार्च को पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस के मौके पर श्रीनगर में पाकिस्तानी झंडा फहराया था।

उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *