Menu Close

अन्य धर्मियोंको भोंपू के लिए अनुमति तथा हिन्दुओंकी उद्घोषणा के लिए विरोध, यह रोकना ही चाहिए ! – सुनील घनवट

चैत्र शुक्लपक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११७

पंढरपुर में हिन्दू धर्मजागृति सभा संपन्न !

हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट

पंढरपुर (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति के राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने यहां संपन्न हिन्दू धर्मजागृति सभा में मार्गदर्शन किया। उस समय उन्होंने यह प्रतिपादित किया कि ‘२५ मार्च की धर्मसभा निमित्त यहां २१ मार्च को वाहन फेरी का आयोजन किया गया था। समय पर ही स्थानीय पुलिस ने, फेरी में उदघोषणा के कारण अन्य लोगोंको पीडा पहुंचती है, यह बताकर उद्घोषणापर प्रतिबंध लगाया।

समिति की फेरी निरंतर अनुशासन से होती है। ऐसा होते हुए भी हमें उद्घोषणा बंद करने के लिए बताया गया। हम ने वह बंद भी की। किंतु पूरे दिन में ५ बार प्रातः ५.३० बजे से भोंपूद्वारा आरंभ अजान क्या हमारे लिए लोरी है ? इस के पश्चात यह सर्व बंद करना चाहिए।’ सभा के पश्चात वक्ताओंके साथ हुए विचारविमर्श के समय उपस्थित हिन्दुओं ने धर्म पर आनेवाली आपत्ति के संदर्भ में पृथक समस्या प्रस्तुत की। उस समय ४० धर्माभिमानी हिन्दू उपस्थित थे।

सभा के लिए उपस्थित संत एवं मान्यवर –

ह.भ.प. अनिल महाराज बडवे, ह.भ.प वीर महाराज, ह.भ.प.निवृत्ति महाराज हंडे, भाजपा के शहराध्यक्ष सर्वश्री बादलसिंह ठाकुर, प्रतापसिंह साळुंखे, पेशवा युवा मंच के गणेश लंके, श्रीराम बडवे, वैभव बडवे, शिवसेना युवा सेना जनपद प्रमुख स्वप्निल वाघमारे, हिन्दू महासभा के नेता अभयसिंह कुलकर्णी (इचगांवकर), मंगळवेढा के स्वप्निल टेकाळे, शिवभक्त प्रतिष्ठान के श्रीराम गणफुले, साथ ही सनातन संस्था के शशिशेखर पाटिल, विनोद रसाळ, विक्रम घोडके, हीरालाल तिवारी

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात                      

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *