Menu Close

गाजियाबाद में राष्ट्र जागृति सम्मेलन में हिन्दुओं को त्रस्त करनेवाली समस्याओं पर विचारविमर्श

गाजियाबाद में राष्ट्र जागृति सम्मेलन संपन्न !

उपस्थितोंको मार्गदर्शन करते हुए पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे तथा व्यासपीठ पर उपस्थित संत एवं मान्यवर

गाजियाबाद (उत्तरप्रदेश) : संस्कृति रक्षक मंच की ओर से २२ मार्च के दिन यहां के रामलीला मैदान में राष्ट्र जागृति सम्मेलन संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में पृथक मान्यवर व्यक्तिओंके साथ हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे की वंदनीय उपस्थिती प्राप्त हुई।

इस सम्मेलन में विश्व हिन्दू परिषद, हिन्दू महासभा, सनातन संस्था, योगवेदांत समिति, बजरंग दल, भारत स्वाभिमान, दूधेश्वर सेना, हिन्दू रक्षा दल, हिन्दू युवा प्रणाल, विश्व हिन्दू सेवक संघ, पतंजली योग समिति, श्री राम सांस्कृतिक शोध संस्थान, इत्यादी हिन्दूनिष्ठ संगठनाएं सम्मिलित हुई थी।

इस सम्मेलन में आदिशंकराचार्य मंदिर का ‘तख्त ए सुलेमानी’ यह नामकरण, लव जिहाद तथा धर्मपरिवर्तन, मंदिर सरकारीकरण, शंकराचार्य अमृतानंद देवतीर्थ, पूज्यपाद संतश्री आसारामजी बापू, साध्वी प्रज्ञासिंह, संत नारायण साई, लेफ्टनंट कर्नल प्रसाद पुरोहित पर लगाए गए आरोप सिद्ध न होते हुए भी प्राप्त कारावास इत्यादी विषयोंपर विचारविमर्श किया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *