Menu Close

लव-जिहाद : हिंदू बताकर शादी की, बाद में धर्म बदलने का दबाव

love-jihad-hnनई दिल्ली : जिहादी युवक ने इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर सीखने वाली लड़की से दोस्ती की और उससे मंदिर में शादी करने के बाद कोर्ट मैरिज कर ली। मगर कुछ समय बाद युवक ने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, अब वह लड़की पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहा था। बात न मानने पर उसने लड़की को जान से मारने का भी प्रयास किया। पुलिस ने लड़की के बयान पर रेप सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार २७ साल की पीड़ित लड़की २००८-०९ में एक कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में कंप्यूटर सीखती थी। वहां उसकी कंप्यूटर सिखाने वाले जिहादी युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती बहुत जल्द प्यार में बदल गई। युवक ने लड़की को अपना परिचय एक हिंदू लड़के के रूप में दिया था। शादी करने के बाद उसने लड़की को अपनी असलियत बताते हुए उसे भी अपना धर्म बदलने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने उसकी बात नहीं मानी।

इसके बाद उसने लड़की को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बार-बार उसके विरोध करने के बावजूद उसका शारीरिक शोषण किया गया। सोमवार को भी उसने न केवल लड़की की पिटाई की, बल्कि उसका गला घोंटकर मारने का भी प्रयास किया। लड़की किसी तरह से उसके चंगुल से छूटकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने लड़की के बयान पर रेप सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *