Menu Close

अभद्र भाषा के इस्‍तेमाल पर ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई देहली : देहली पुलिस ने ऑल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) पार्टी के नेता एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। यह रिपोर्ट भाषण के दौरान अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के मामले में हुई शिकायत के बाद अदालत के निर्देश पर दर्ज की गई है।

कड़कड़डूमा अदालत के महानगर दंडाधिकारी मुनीश गर्ग के निर्देश के बाद देहली पुलिस ने मामले में अनुपालन रिपोर्ट पेश की है। इसमें बताया गया है कि हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर उन पर आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता अजय गौतम का कहना था कि ओवैसी ने अपने एक भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब इस नेता ने अपने अभद्र भाषण के माध्यम से एक विशेष समुदाय में आतंक एवं डर पैदा किया है। इसलिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।

स्त्रोत : नई दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *