Menu Close

फलटन-सातारा (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति के बालसंस्कार वर्ग से प्रेरणा लेकर बच्चोंने सामूहिक गुढी फहराई !

1365486065_gudhi-padawa-125फलटन-सातारा (महाराष्ट्र) : फडतरवाडी (तहसील फलटन) में हिन्दू जनजागृति समिति के बालसंस्कार वर्ग के बच्चोंने २१ मार्च २०१५ को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आंगणवाडी विद्यालय में सामूहिक गुढी फहराई।

इस अवसर पर ज्येष्ठ ग्रामवासी श्री. हनमंत फडतरे के शुभहाथों गुढीपूजन किया गया। इस अवसर पर फडतरवाडी के ग्रामवासी, संस्कारवर्ग के सौरभ फडतरे एवं अन्य लडके-लडकियां कुल मिलकर ३० लोग उपस्थित थे। इस समय हिन्दू जनजागृति समिति की कु. पल्लवी धर्माधिकारी एवं श्री. अभिजीत कापसे तथा सर्वश्री प्रशांत पंडित, मंगेश जाधव, संदीप काशीद, प्रदीप जाधव, उदय ओजर्डे तथा श्रीमती मीरा डोईफोडे उपस्थित थीं।

इस देश में हिन्दुओंका ही वर्चस्व होना चाहिए ! – ह.भ.प. शिवाजी सावंत

गुढी फहराने पर ह.भ.प. शिवाजी सावंत ने कहा कि यह हिन्दुओंका देश है एवं यहां हिन्दुओंका ही वर्चस्व रहना चाहिए; परंतु वैसा होता दिखाई नहीं देता। वर्तमान समय की युवा पीढी पाश्‍चात्त्य संस्कृति के अधीन है। भविष्य में यदि ऐसा ही चालू रहा, तो उचित नहीं होगा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *