गोरखपुर (उत्तरप्रदेश) – अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोरखपुर के बीजेपी सांसद महंत योगी आदित्यनाथ ने आज संविधान से ‘इंडिया’ शब्द हटाने की मांग की है।
महंत ने भारत को ‘भारत’ नाम से ही पुकारे जाने की मांग करते हुए कहा कि संविधान के अनुच्छेद एक में ‘इंडिया’ शब्द का उपयोग किया गया है, उसे हटाने के लिए उन्होंने संसद में बिल पेश किया है।
उन्होंने कहा कि भारत नाम हमें देश की संस्कृति और ऋषि परंपरा से मिला है, जबकि इंडिया नाम अंग्रेजी शासन के दौर में आया। इसलिए इसको हटाने की मांग की है। जब बहस का समय आएगा तो उसका जवाब दिया जाएगा।
योगी ने इस दौरान पाकिस्तान में रह रहे हिंदुस्तान के मोस्ट वांटेड आतंकी लखवी की रिहाई किए जाने की कार्रवाई की भी निन्दा की। उन्होंने कहा जो आतंकी भारत का मोस्ट वांटेड हो उसे पाकिस्तान को भारत को सौंप देना चाहिए और भारत–पाकिस्तान के संबंधों में बाधक तत्वों के खिलाफ पाकिस्तान को सख्ती करनी चाहिए।
स्त्रोत: झी न्यूज









