Menu Close

सांप्रदायिक हिंसा बिल देश तोड़ने की साजिश – श्री जयभगवान गोयल

पौष कृष्ण ३ , कलियुग वर्ष ५११५

संसद भवन में गिरफ्तार किए गए विष्णु गुप्ता की जमानत कराएगी राष्ट्रवादी शिवसेना

नई दिल्ली – राष्ट्रवादी शिवसेना ने सांप्रदायिक हिंसा बिल को कांग्रेसियों द्वारा देश में सांप्रदायिक सद्भाव समाप्त करने और देश को बांटने की साजिश बताया है। पार्टी के अनुसार संसद भवन में आज इस बिल की प्रतियों को हिन्दू सेना के विष्णु गुप्ता द्वारा जलाए जाने को मात्र एक ट्रेलर बताया और अगर इस बिल को अभी भी नहीं रोका गया तो आगे की कार्यवाही के लिए देश का करोड़ो हिन्दू इसका विरोध करने को आगे आएगा।

पार्टी द्वारा जारी एक प्रेस वक्तव्य में राष्ट्रवादी शिवसेना प्रमुख श्री जयभगवान गोयल ने कहा कि देश में हिन्दूवादी दलों के बढ़ते प्रभाव से घबराकर ही सांप्रदायिक हिंसा बिल को लाने की जल्दबाजी कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मंशा से स्पष्ट है कि वह आगामी लोक सभा चुनाव जीतने के लिये देश में हिन्दू मुस्लिम दगें करवाकर देश को सांप्रदायिकता की आग में झोकना चाह रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल मात्र मुस्लमानों को खुश कर कांग्रेसी वोट बैंक को बढ़ाने की एक चाल है। उन्होंने कहा कि यह बिल देश में हिन्दू मुस्लिम समाज के बीच वैमनस्यता की खाई को चैड़ी तो करेगी ही देश को विभाजन की राह पर भी ले जाएगी।

श्री गोयल ने कहा कि देश का हिन्दू समाज ऐसे किसी भी बिल का विरोध करेगा जो हिन्दुओं को अपराधी बनाने का कांग्रेसी कुचक्र हो। उन्होंने हिन्दू सेना के श्री विष्णु गुप्ता द्वारा आज संसद भवन में इस बिल की प्रतियों को जलाकर विरोध जताए जाने की सराहना की और कहा कि यह तो मात्र एक टेलर था अगर सरकार अब भी नहीं चेती तो ऐसे लाखों करोड़ो हिन्दू आगे आकर इन कांग्रेसियों का जीना मुश्किल कर देगें। उन्होंने कहा कि विष्णु गुप्ता द्वारा की गई इस कार्यवाही का पार्टी पूरा समर्थन करती है और उसकी जमानत  सहित कानूनी कार्यवाही का जिम्मा लेती है।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *