Menu Close

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा शिवमोग्गा (कर्नाटक) में गुढीपाडवा निमित्त कार्यक्रम

गुढीपूजन के पश्चात सामूहिक प्रार्थना करते हुए धर्माभिमानी और बायीं ओर पू. सत्यवान कदम

शिवमोग्गा (कर्नाटक) : हिन्दू नववर्षारंभ अर्थात गुढीपाडवा निमित्त हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा शिवमोग्गा के शिवप्पनायक फूलोंके बाजारपेठ में प्रातः १० बजे गुढी (ब्रह्मध्वज) खडी करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

इस कार्यक्रम के लिए सनातन के पू. सत्यवान कदम उपस्थित थे। उस समय श्रीमती सौम्या मोगेर ने उपस्थित व्यक्तियोंको गुढी का महत्त्व, उसकी पूर्वसिद्धता, इत्यादि के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दी। उसके अतिरिक्त उन्होंने राष्ट्र की सद्यस्थिति के संदर्भ में बताकर उपस्थित व्यक्तियोंको हिन्दू राष्ट्र स्थापना का ध्येय सामने रखकर गुढी खडी करने का आवाहन किया। तदुपरांत पूजा, आरती एवं प्रार्थना हुई। तत्पश्चात सभी उपस्थित व्यक्तियोंको प्रसाद वितरित किया गया।

उस समय हिन्दू राष्ट्र-स्थापना का संकल्प भी लिया गया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *