Menu Close

चोपडा (महाराष्ट्र) में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नववर्ष का उत्साह में स्वागत !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा चोपड़ा में नववर्ष का उत्साह में स्वागत !

hjs_logo320-240चोपडा-जलगांव (महाराष्ट्र) : यहां गुढीपाडवे के निमित्त हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा गुढीपूजन कर पदफेरी निकाली गई। इस अवसर पर सेना के श्री. सुनील सोनगिरे ने सपत्नीक गुढीपूजन किया।

इस समय हनुमान मंदिर के पूजारी रवी महाराज ने पूजा बताई। तत्पश्चात नगर में पदफेरी निकाली गई। इस फेरी में वर्डी लासुर का भजनी मंडल, भी सम्मिलित हुआ था। शिवाजी चौक में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का पूजन कर फेरी को प्रारंभ हुआ। नगर के प्रमुख मार्ग से गांधी चौक के भगवान श्रीराम मंदिर में फेरी का समापन हुआ। मार्ग में अनेक लोगोंने फेरी पर पुष्पवृष्टि की। तत्पश्चात समिति के श्री. सुधाकर चौधरी ने गुढीपाडवे का महत्त्व बताया। बालाजी मंदिर के श्री आलोक महाराज ने हिन्दू संस्कृति का महत्त्व बताया।

इस फेरी में ७०० से अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *