Menu Close

कुरान की आयतें याद न होने पर १० साल के बच्चे से १७० बार कराई उठक-बैठक

बरेली – कुरान की आयतें याद न कर पाने की सजा 10 साल के बच्चे पर इतनी भारी पड़ी कि वह अस्पताल पहुंच गया। बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड पर मौजूद मदरसे में मौलवी ने कुरान की आयतें याद न होने पर एक बच्चे से पहले १७० बार उठक-बैठक कराई और जब इतनी सजा से भी संतुष्टि नहीं मिली तो उसने बच्चे को डंडे से पीटा और उसकी छाती पर बैठ कर उसके बाल खींचे। इस सजा से बच्चा इतना सहम गया कि वह बेहोश हो गया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौका पाकर मौलवी मदरसे से भाग गया।

इस घटना से गुस्साए बच्चे पिता और आसपास के लोग बरादरी पुलिस थाने पहुंचे और उन्होंने मौलवी और मदरसे इंचार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस आरोपी मौलवी की तलाश कर रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की रीढ़ की हड्डी और छाती की हड्डियों पर गंभीर चोटें आई हैं। केमिस्ट शॉप चलाने वाले बच्चे के पिता ने कहा, ‘हम इस बात पर हैरान हैं कि मौलवी ने मेरे बच्चे के साथ किस तरह का बर्ताव किया। क्या इस तरह से बच्चों को पढ़ाया जाता है। ऐसा अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।’

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *