हर बार धर्मांधों का पक्ष लेनेवाले निधर्मीवादीयों को इस विषयमें क्या कहना है ?
बिजनौर – जमियत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना मेहमूद मदानी ने कहा है कि अपने समुदाय का नाम खराब करने और इसलाम की छवि आतंक के रूप में बनाने के लिए मुस्लिम खुद जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने समुदाय को इस चीज को बदलने के लिए शिक्षा को और फैलाने का भी कहा ।
उन्होंने कहा, “अगर मुस्लिम आने वाले २० सालों में शिक्षा को लेकर अपना एजेंडा तय करते हैं और बिना खाने के भी अपने बच्चों को शिक्षा पाने के लिए भेजने की शपथ लेते हैं, तो मुस्लिमों से नफरत करने वालों को अपना नजरिए भी बदलना पड़ जाएगा ।
“किर्तानपुर में एक समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, समुदाय के कुछ लोगों ने इसकी छवि खराब की है। साथ ही उन्होंने कहा, “हम सही रास्ता नहीं चुना रहें हैं। ये कोई दुश्मन नहीं है, बल्कि समुदाय का एक वर्ग हैै, जोकि आतंक की छवि बना रहें हैं ।”
स्त्रोत : पत्रिका








