Menu Close

देहली में अलगाववादी नेताओं का कडा विरोध करेगी राष्ट्रवादी शिवसेना !

चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया / तृतीया, कलियुग वर्ष ५११७

rashtrawadi_shivsena

नई देहली : आगामी २३ मार्च को पाकिस्तान हाई कमीशन के न्यौतेपर देहली आ रहे जम्मू-कश्मीर के अलगाववादी नेताओंका राष्ट्रवादी शिवसेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल ने कड़ा विरोध किया है।

श्री गोयल ने देश के प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से यह मांग की है कि देश को तोड़ने वाले व हमेशा पाकिस्तान की भाषा बोलने वाले अलगाववादी नेताओंको दिल्ली में चाय पार्टी देकर पाकिस्तान के हाई कमीशन क्या संदेश देना चाहते हैं उनके इस आयोजन पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। २३ मार्च को भारत मां के उन महान सपूतों श्री भगत सिंह, श्री राजगुरू व श्री सुखदेव का बलिदान दिवस है। जिन्होंने भारत को आजाद कराने के लिए हंसी-हंसी फांसी को चूमा था।

अगर ये लोग देहली में बैठकर देश को तोड़ने व जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने की चर्चाएं करते हैं तो यह उन शहीदोंका अपमान होगा। जिन्होंने अपने प्राणोंका बलिदान देकर भारत माता को गुलामी की जंजीरोंसे मुक्त कराया था।

श्री गोयल ने कहा कि आए दिन पाकिस्तानी आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में निर्दोष लोगोंकी हत्याएं ही नहीं कर रहे हैं बल्कि सुरक्षा कर्मियोंको भी आए दिन अपना निशाना बना रहें है। जिसका ताजा उदाहरण आज प्रातः ही कठुआ क्षेत्र में हुआ हमला है। श्री गोयल ने कहा कि हम प्रधानमंत्री व गृहमंत्री से यह अनुरोध करते हैं कि ऐसे आयोजनोंपर तुरंत रोक लगाए अन्यथा राष्ट्रवादी शिवसेना के कार्यकर्ता २३ मार्च को शहीदी दिवस मनाते हुए पाकिस्तानी एंबेसी का घेराव करेंगे और अलगाववादी नेताओंको किसी भी सूरत में पाकिस्तानी एंबेसी में नहीं घूसने देंगे और देश के खिलाफ कोई भी षड़यंत्र नहीं करने देंगे।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *