Menu Close

हिन्दूनिष्ठ फ्रेंच पत्रकार फ्रान्सुआ गोतिए को चौथे अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन का निमंत्रण

चैत्र शुक्लपक्ष द्वितीया/ तृतीया, कलियुग वर्ष ५११७

फ्रान्सुआ गोतिए को भ्रमणसंगणक पर समिति का जालस्थल दिखाते हुए पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे

नई देहली : हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा, मूलत: फ्रान्स के निवासी तथा वर्तमान में भारत में निवास करनेवाले हिन्दूनिष्ठ फ्रेंच पत्रकार फ्रान्सुआ को आगामी जून मास में गोवा में आयोजित चौथे अखिल भारतीय हिन्दू अधिवेशन का निमंत्रण दिया गया है।

समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक पू. डॉ. चारुदत्त पिंगळे ने १७ मार्च को गोतिए के निवासस्थान पर जाकर उनसे भेंट की। उस समय उन्हें सनातन आश्रम, ‘स्पिरिच्युअल साइन्स रिसर्च फाऊंडेशन’ इत्यादि के संदर्भ में जानकारी प्रदान की। उस समय श्री. गोतिए ने बताया कि ‘आप के कार्य को लेकर मेरे मन में उत्सुकता उत्पन्न हुई है। साथ ही ‘स्पिरिच्युअल साइन्स रिसर्च फाऊंडेशन’ का जालस्थल तीव्र गति से व्यावसायिक गुणवत्ता में अध्यात्मप्रसार कर रहा है।

आप की संस्था तथा संस्था के संस्थापकोंके विषय में मुझे अन्योंद्वारा जानकारी प्राप्त हुई है। मुझे गोवा आकर आपके गुरु से भेंट करनी है। यदि मैं अमेरिका से शीघ्र लौट कर आया, तो अधिवेशन के लिए अवश्य उपस्थित रहूंगा अन्यथा व्यक्तिगत नियोजन कर दो दिन के लिए मैं आप के आश्रम में अवश्य आऊंगा।’

क्षणिकाएं

१. गोवा में चर्च द्वारा किए गए ‘इन्क्विजीशन’ (धर्र्मपरिवर्तन के लिए पोर्तुगिजोंद्वारा हिन्दुओंको दिए गए अमानवीय कष्ट) के संदर्भ में गोतिए ने प्रदर्शनी आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। उन्होंने यह भी बताया कि ‘उस संदर्भ में अध्ययन करनेवाले किसी व्यक्ति के साथ यदि मेरी भेंट करवाएंगे, तो अच्छा होगा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *