Menu Close

नर्इ देहली – विवेकांनद स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के कैंपस में छोटे कपडे पहनने पर पाबन्दी

नई दिल्ली – विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के विवेकांनद स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में पढ़ने वाले छात्र-छात्रओं के कैंपस में छोटे कपड़े पहनकर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। हालांकि, विशेष आयोजनों पर इससे छूट दी गई है।

इतना ही नहीं प्रशासन ने अपने इस आदेश में कैंपस में लड़के-लड़कियों के बीच होने वाले आलिंगन और सार्वजनिक तौर पर एक दूसरे के प्रति लगाव दिखाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश में कहा गया है कि यदि कोई ऐसा करता पाया गया तो पहले उसे चेतावनी दी जाएगी, फिर भी अगर वह नहीं माना तो उसके खिलाफ निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि आइपी यूनिवर्सिटी से संबंध ये संस्थान पूर्व विधायक व भाजपा नेता डॉ. एससी वत्स का है। डॉ. वत्स को बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा ने शकूरबस्ती से उम्मीदवार बनाया था। प्रशासन के इस फैसले से विद्यार्थियों में रोष है। वहीं, कुछ शिक्षक दबी जुबान इस आदेश का समर्थन कर रहे हैं।

एक शिक्षक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिस तरह का माहौल कैंपस में विद्यार्थियों ने बना दिया है उसे देखते हुए जरूरी हो जाता है कि प्रशासन कुछ मानक तय करे। जिससे की शैक्षणिक संस्थान की गरिमा बनी रहे। हालांकि, इस आदेश की प्रमाणिकता पर भी सवाल उठ रहे है, क्योंकि इसमें कहीं किसी अधिकारी के हस्ताक्षर नहीं हैं। लेकिन संस्थान के लेटरहेड पर जारी इस आदेश को लेकर विद्यार्थी परेशान हैं।

इस संबंध में संस्थान की निदेशक डॉ. चारूलता सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी है। सूत्र बताते हैं कि इस आदेश को लेकर संस्थान ने आंतरिक स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संस्थान ने इस आदेश का विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार कर रहे विद्यार्थियों को भी तलब किया है। हालांकि, खुले तौर पर कोई भी कुछ कहने से बच रहा है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *