Menu Close

मुफ्ती सर्इद की भूमिका देशहित में नहीं : प्रवीण तोगडिया

चैत्र अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

muftiअयोध्या : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मुहम्मद सईद की भूमिका देशहित में नहीं है। अलगाववादियों की मदद और पाकिस्तान की प्रशंसा का उनका रुख जवानों का मनोबल तोड़ने वाला है। यह आरोप लगाया है विहिप के अंतर्राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगडि़या ने।

बुधवार देर रात रामजन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष एवं मणिरामदास जी छावनी के महंत नृत्यगोपालदास का कुशल क्षेम जानने आए डा. तोगडि़या मीडिया से मुखातिब थे। दास का कुछ दिन पहले प्रोस्टेट ग्लैंड का आपरेशन हुआ है और वह ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

विहिप कार्याध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर में धारा ३७० समाप्त करने की भी मांग दोहराई एवं कहा कि इसके लिए विहिप आंदोलन चलाएगी। उन्होंने अलगाववादी नेता मसर्रत को छोड़े जाने की भी ¨नदा की और उसे पुन: गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार किया पर प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण बिल से असहमति व्यक्त करने से भी नहीं चूके। कहा कि भूमि किसानों की मां होती है और उसे किसी को भी लेने का अधिकार नहीं है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण का भी राग छेड़ा और कहा कि इस मुद्दे को लेकर न्यायालय एवं संसद में कानून बनाने की संभावनाओं पर हमारी नजर है।

डा. तोगडि़या ने बासंतिक नवरात्र के दौरान विहिप की ओर से प्रस्तावित राम महोत्सव में डेढ़ लाख स्थानों पर मंदिर निर्माण का संकल्प लिया जाएगा। उन्होंने गो हत्या पर आक्रोश जताते हुए इसे रोकने के लिए महाराष्ट्र एवं हरियाणा सरकार की ओर से पारित कड़े कानून की सराहना भी की।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *