Menu Close

लोकसभा में उठा बडा प्रश्न : गंगा नदी को कौन और क्यों लाया, इसमें स्नान के क्या फायदे हैं ?

चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, कलियुग वर्ष ५११६

गंगा नदी का महत्व जानना है तो एेसे प्रश्न करनेवालों ने हिन्दुआेंके पौराणिक ग्रंथोंका अभ्यास करना चाहिए !

नई देहली : लोकसभा में भाजपा के एक सदस्य ने गुरुवार को सरकार से गंगा की उत्पत्ति और इस पवित्र नदी में स्नान करने के लाभ के बारे में दिलचस्प सवाल किए, जिन्हें सुन कर सदन में कई सदस्य हैरान रह गए।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने आश्चर्य से पूछा कि क्या यह सवाल है? वहीं सरकार ने जवाब दिया कि गंगा को राजा भगीरथ लाए थे। भाजपा के प्रभातसिंह प्रतापसिंह चौहान ने यह सवाल उस समय पूछा जब प्रश्न काल के दौरान जल संसाधन एवं नदी विकास राज्य मंत्री सांवरलाल जाट पूरक प्रश्नोंका उत्तर दे रहे थे।

सिंह ने जानना चाहा, ‘‘गंगा को कौन लाया था, इसे क्यों लाया गया था? इसमें स्नान करने का क्या प्रभाव पड़ता है?’’ भाजपा सदस्य के इस सवाल से कई सदस्य मुस्कराये बिना नहीं रह पाए, जबकि कुछ सदस्य आश्चर्य से उन्हें देख रहे थे।

मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक मामला है और यह ज्ञात है कि लोगोंके लिए इसे भगीरथ लाए थे। इस नदी की पूजा होती है। अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने पूछा, ‘‘यह क्या है? क्या यह सवाल है?’’

स्त्रोत : एनडीटीव्ही

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *