Menu Close

बांग्लादेशी घुसपैठियोंको निकालो, बिजली और पानी बचाओ : हिंदू महासभा

चैत्र अमावस्या, कलियुग वर्ष ५११६

bangladesh-flagपानी और बिजली की किल्लत से निपटने के लिए अखिल भारत हिंदू महासभा ने देहली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अजीबोगरीब सुझाव दिया है। केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने कहा है कि सबसे पहले देहली में रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियोंको निकालना जरूरी है।

इस संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता जंग बहादुर क्षत्रिय ने कहा कि केजरीवाल देहली की जनता से किए हुए वादे को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। हालांकि, वहां रहने वाले बांग्लादेशी घुसपैठियोंको देहली से निकाल दिया जाए तो सरकार को अपने वादोंको पूरा करने में और आसानी होगी।

क्षत्रिय ने पत्र में दावा किया, ‘राष्ट्रीय राजधानी में इस वक्त तकरीबन ३० लाख बांग्लादेशी घुसपैठिये हैं जो अवैध रूप से देहली की जमीन, पानी और बिजली का फायदा उठा रहे हैं। देहली सरकार अगर उन्हें वहां से निकाल देती है तो ३० लाख लोगोंके ऊपर खर्च होने वाली बिजली और पानी की बचत होगी। इससे सरकार को अपने किए हुए वादोंको पूरा करने में सहुलियत होगी।’

प्रवक्ता ने यह भी कहा है कि इससे न केवल देहली में रहने वाले लोगोंको फायदा होगा बल्कि प्रदेश का विकास होगा और देहली को अपराधमुक्त बनाने की दिशा में भी यह ठोस प्रयास होगा।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *