Menu Close

वंदे मातरम् बोलो, वरना देश छोड दो : साध्वी प्राची

बहराइच (उत्तर प्रदेश) – विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की तेज तरार नेता साध्वी प्राची ने मंगलवार को कहा, जिन लोगों को वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोलने में दिक्कत है तो उन्हें देश में रहना का कोई हक नहीं है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक धार्मिक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग वंदे मातरम्, भारत माता की जय नहीं बोलते, गौ हत्या करने में शामिल हैं और राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते हैं तो उन्हें भारत में रहने कोई अधिकार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग, चाहे वह किसी भी धर्म का क्यों न हो, दो से ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, उनका मत देने का अधिकार छीन लेना चाहिए।

साध्वी ने कहा कि इसके लिए कानून बनाया जाना चाहिए कि जो लोग आबादी बढ़ाएं, उन्हें मत देने का अधिकार नहीं होगा। उल्लेखनीय है कि उन्होंने कुछ दिन पहले कहा था कि अन्य समुदाय के लोग ४०-५० पैदा करते हैं, तो हिंदुओं को भी कम से कम ४ बच्चे पैदा करने चाहिएं।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *