Menu Close

लश्कर-जैश के ६० आतंकी कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में

चैत्र पौर्णिमा, कलियुग वर्ष ५११६

घुसपैठ की फिराक में आतंकी। जवान चौकस।

नई दिल्ली – सीमापार के आतंकी शिविरों में आतंक की ट्रेनिंग हासिल करने के बाद लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के कम से कम ६० खूंखार आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसने की फिराक में हैं।

ये आतंकवादी सीमा पर मौके के इंतजार में हैं। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि हमने सुरक्षाबलों को ताकीद की है कि वह ज्यादा चौकन्ने रहें और सीमा लांघने की आतंकवादियों की किसी भी कोशिश को पूरी ताकत से नाकाम कर दें।

पिछले दो महीने में लश्कर और जैश जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों के उग्रवादियों ने भारत में घुसपैठ की कोशिश कई बार की और उनमें से कुछ कामयाब भी हुए।

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में पिछले साल घुसपैठ की १७५ से ज्यादा कोशिशें हुईं। इस दौरान नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के ईद-गिर्द संघर्षविराम उल्लंघन की भी करीब ५६० घटनाएं हुईं।

२०१३ में भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की ३५४ कोशिशें हुई थीं, जिन्हें नाकाम करने के दौरान ५६ उग्रवादी मारे गए और १४५ को गिरफ्तार कर लिया गया। २०१२ में इस तरह की ३३२ घटनाओं में ३० उग्रवादी मारे गए और १२३ पकड़ लिए गए। इससे पिछले साल २०११ में घुसपैठ की ३१७ वारदात में ५०उग्रवादी मार गिराए गए और ८६ को धर लिया गया।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *