Menu Close

कल्याण – मुंबई में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन !

चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

कल्याण में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन !

भविष्य में हिन्दू पथ पर नहीं आएंगे, इस बात की मुझे निश्चिति है ! – विधायक नरेंद्र पवार

आंदोलन में हाथ ऊपर उठाकर घोषणा करते हुए धर्माभिमानी

कल्याण-मुंबई : भाजपा के कल्याण पश्चिम के विधायक श्री. नरेंद्र पवार ने यह प्रतिपादित किया कि ‘हिन्दुस्थान में ही हिन्दुओं की भावनाओंकी ओर अनदेखा किया जाता है। हिन्दुओंको विभिन्न विषयोंके लिए झगडा करना बाध्य होता है। हम किसी आंदोलन करने का आयोजन करते हैं, तो पुलिसवाले भोंगा लगाने की अस्वीकृति करते हैं; किंतु मस्जिद पर लगाए गए अवैध भोंगे के संबंध में चुप रहते हैं। हिन्दुओं के संदर्भ में यह दूजाभाव करना अनुचित है। हिन्दू धर्म का अनादर हम सहन नहीं करेंगे। इतिहास के अभ्यासक्रम में छत्रपति शिवाजी महाराज, छत्रपति संभाजी राजे, भगतसिंह तथा राजगुरु की अधिकाधिक जानकारी समाविष्ट करें, इसलिए शिक्षामंत्री तथा मुख्यमंत्री के साथ विचारविमर्श कर रहे हैं। भविष्य में हिन्दू पथ पर नहीं आएंगे, इस बात की हमें निश्चिति है।’ वे यहां के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर १५ मार्च को सायंकाल ५ से ७ बजे संपन्न हुए राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन में यह वक्तव्य दे रहे थे।

चौक पर प्रकाशित किए गए छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को विधायक श्री. नरेंद्र पवार ने पुष्पहार अर्पण किया। आंदोलन के समय हिन्दू राष्ट्र सेना के सर्वश्री आदित्य देशमुख, हिन्दू महासभा के प्रमोद जोशी, विजय ठाकरे ने अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही भाजपा, बजरंग दल, हिन्दू महासभा, हिन्दू राष्ट्र सेना, संभाजी मित्र मंडल, रामवाडी उत्सव मंडल, योग वेदांत समिति तथा हिन्दू जनजागृति समिति इस प्रकार पृथक हिन्दूनिष्ठ संगठनों के ७० से अधिक कार्यकर्ता सम्मिलित हुए थे।

आंदोलनकारियोंने निषेध के फलक हाथ में पकडकर घोषणा के माध्यम से निषेध व्यक्त किया, साथ ही शासन को प्रस्तुत करनेवाले निवेदन पर हस्ताक्षर कर नागरिकोंने निषेध पंजीकृत किया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *