Menu Close

लीबिया के अस्पताल पर ISIS का हमला, भारतीय कर्मियों समेत २० अगवा

चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी , कलियुग वर्ष ५११६

त्रिपोली (लीबिया) – आईएसआईएस आतंकियों ने उत्तर अफ्रीकी देश लीबिया के एक अस्पताल पर हमला करके वहां से २० मेडिकल स्टाफ को किडनैप कर लिया। ३० बंदूकधारियों ने सोमवार को लीबिया के शहर सिर्टे स्थित इब्न सिना अस्पताल पर हमला किया और इन कर्मचारियों को अगवा कर लिया। सभी बस से लीबिया की राजधानी त्रिपोली जा रहे थे। अस्पताल के एक स्टाफ के मुताबिक, अगवा हुए लोगों में अधिकतर विदेशी हैं। ये फिलिपींस, यूक्रेन, भारत और सर्बिया से हैं। हालांकि, यह नहीं बताया गया कि अगवा हुए भारतीय कर्मचारियों की असल संख्या कितनी है। बता दें कि कुछ वक्त पहले आईएसआईएस आतंकियों ने केरल की नर्सों को इराक के तिकरित से अगवा कर लिया था। हालांकि, भारत सरकार की कोशिशों के बाद ४६ नर्सों को रिहा कराने में कामयाबी मिली थी।

बता दें कि लीबिया के अल घानी ऑयल फील्ड से हाल ही में फिलिपींस, ऑस्ट्रेलिया, चेकोस्लोवाकिया, घाना और बांग्लादेशी मूल के कुछ लोगों को अज्ञात स्थान पर ले जाया गया था। लीबिया ने इसके पीछे आईएसआईएस आतंकियों का हाथ बताया था। जिस शहर सिर्टे में हालिया वाकया हुआ, वह पूर्व तानाशाह गद्दाफी का होमटाउन है। यहीं उनकी हत्या भी हुई थी। बीते कुछ वक्त में यह जगह आईएसआईएस के गढ़ में तब्दील हो चुकी है। दिसंबर और जनवरी में भी आतंकियों ने यहां मिस्र के २१ ईसाइयों को अगवा किया था और बाद में उनकी हत्या भी कर दी गई थी।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *