Menu Close

अमेरिका ने पाकिस्‍तान को लखवी के खिलाफ सबूत सौंपे

चैत्र कृष्णपक्ष त्रयोदशी, कलियुग वर्ष ५११६

लखवी पर फिर खुली पाकिस्तान की पोल

वाशिंगटन : २६/११ के मास्टरमाइंड जकी उर रहमान लखवी को लेकर पाकिस्तान की पोल एक बार फिर खुल गई है। भारत ही नहीं अमेरिका ने भी मुंबई हमलों में लखवी के शामिल होने के सुबूत पाकिस्तान को दे रखे हैं।

एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। इस अधिकारी के मुताबिक अमेरिका ने पाकिस्तान को लखवी के बारे में जो सुबूत दिए हैं वे ‘विश्वसनीय’ हैं। हालांकि अधिकारी ने इसे कानूनी मामला बताते हुए विस्तृत जानकारी देने से इंकार कर दिया। २००८ में मुंबई में हुए हमलों को लेकर अमेरिका ने जो जानकारी दी है वह डेविड हेडली से पूछताछ पर आधारित है। हेडली भी इन हमलों में शामिल था और इस समय जेल में है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका की कई एजेंसियां इस हमले की जांच कर चुकी हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने पाकिस्तान से इन हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई को कहा था। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान अहम साझेदार है।

वहां की सरकार ने मुंबई हमलों को अंजाम देने वालों और उन्हें वित्तीय मदद देने वालों को न्याय के दायरे में लाने में का संकल्प लिया था। हम पाकिस्तान से उस प्रतिबद्धता को पूरा करने की अपील करते हैं।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *