Menu Close

बासर (तेलंगाना) में गोदावरी नदी के किनारेपर स्थित मंदिरोंकी स्थिति दयनीय !

चैत्र कृष्णपक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११६

तेलंगाना शासनद्वारा पुनर्निर्माण कार्य हेतु निधि का प्रबंध !

धर्माभिमानी श्री. के.वी. रमण मूर्ति ने की समाचारपत्रिकाद्वारा जागृति

भाग्यनगर (तेलंगाना) : तेलंगाना राज्य के आदिलाबाद जनपद में विद्यमान बासर गांव में गोदावरी नदी के किनारे पर प्राचीन श्री ज्ञान सरस्वतीदेवी का मंदिर है। यहां पुष्करणी यात्रा की जाती है। यहां के किनारों की, नदी तट की तथा किनारे पर विद्यमान मंदिरों की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई है।

गोदावरी नदी के घाट की अवस्था !

यात्रा हेतुआनेवाले लक्षावधि श्रद्धालु यहां पवित्र स्नान नहीं कर सकते; क्योंकि यहां की नदी के घाट पर अत्यधिक मात्रा में कूडा एकत्रित हो गया है।

यहां के सतर्क धर्माभिमानी श्री. के.वी. रमण मूर्ति ने समाचार पत्रिका में यह समाचार प्रकाशित कर इस ओर तेलंगाना शासन का ध्यान आकर्षित किया है। मंत्री ने बताया कि राज्य के धर्मादायमंत्री श्री. इंद्रकरण रेड्डी ने ७ मार्च को संबंधित अधिकारियोंकी एक बैठक आयोजित कर गोदावरी पुष्करणी यात्रा की सिद्धता का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उस में यात्रा की सिद्धता के लिए किनारों, नदी के घाटों तथा किनारे पर विद्यमान ४७ मंदिरोंके पुनर्निर्माण कार्य हेतु ११.३७ करोड रुपए की निधि का प्रबंध किया। ये सभी कार्य मई २०१५ तक पूर्ण करने हैं। साथ ही वहां १४ नए तटोंका पुनर्निर्माण कार्य करने का भी नियोजन है। यात्रा हेतु आनेवाले श्रद्धालुओं की संख्या ध्यान में रखते हुए उपर्युक्त कार्य प्राधान्यक्रम से किया जाएगा।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *