Menu Close

गोवा सरकार ने गांधी जयंती को सरकारी छुट्टी की लिस्ट से हटाया

चैत्र कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११६

नई दिल्ली: सरकार ने गांधी जयंती को सरकारी छुट्टी की लिस्ट से बेदखल कर दिया है। साल २०१५ के लिए जारी की गई छुट्टियों की सूची में २ अक्टूबर को वर्किंग डे की कैटेगरी में रखा गया है।

goa_holiday_mos_650_031415015428

गौरतलब है कि गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर संघ के बेहद करीबी माने जाते हैं। यह बात भी ओपन सीक्रेट ही है कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की राय महात्मा गांधी के बारे में क्या है। ऐसे में गोवा सरकार के इस फैसले पर संभव है कि राजनीति और विवाद शुरू हो जाए।

साल २००१ में भी राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की सरकार ने गांधी जयंती पर सरकारी छुट्टी नहीं देने का आदेश दिया था। लेकिन फौरन वह आदेश वापस भी ले लिया गया था। ऐसा इसलिए क्योंकि गांधी जयंती को नेगोशिएबल इंस्ट्रुमेंट एक्ट के तहत राष्ट्रीय अवकाश का दर्जा मिला है।

पिछले साल केंद्र ने सरकारी बाबूओं से गांधी जयंती पर सरकारी छुट्टी मनाने का सुख छीना था। अबकी बार गोवा सरकार ने यह कारनामा कर दिया है।

स्त्रोत: आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *