Menu Close

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद- 370 पर रुख में कोई बदलाव नहीं : संघ

चैत्र कृष्णपक्ष ८, कलियुग वर्ष ५११६

नागपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय चिंतन बैठक आज से नागपुर में शुरू हो गई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद ३७० पर उसके रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। संघ ने साथ ही राज्य में भाजपा-पीडीपी के बीच मतभेद को शुरुआती समस्या बताते हुए कहा कि इस नए प्रयोग को सफल होने के लिए कुछ समय दिया जाना चाहिए।

संघ के संयुक्त महासचिव दत्तात्रेय होसाबले ने संघ के शीर्ष निकाय की तीन दिवसीय बैठक के पहले दिन कहा कि अनुच्छेद ३७० पर संघ का रुख बदला नहीं है, हम इस मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेंगे। हम स्थिति सुधारना चाहते हैं। यदि स्थिति में सुधार नहीं होता है तो हम निर्णय लेंगे।

बैठक में केंद्र की नीतियों खासकर शिक्षा के क्षेत्र में उसकी नीतियों को आकार देने में आरएसएस की भूमिका पर भी चर्चा होने की संभावना है। संघ शिक्षण संस्थानों के पाठय़क्रमों को लेकर लगातार सरकार के संपर्क में है। वैद्य ने कहा, इस बैठक में करीब १४०० प्रतिनिधि शामिल होंगे जो नए सरकार्यवाह का चुनाव भी करेंगे। बैठक में संगठन के विस्तार के तौर तरीकों पर भी चर्चा होगी।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *