Menu Close

सभी मंदिरोंके मरम्मत की है जरूरत : मोहन भागवत

चैत्र कृष्णपक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६

धनबाद (झारखंड) : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि देश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थानों में जान डालने की जरूरत है।

‘अकाल अभियान परिणाम कुंभ’ के तीन दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भागवत ने कहा, ‘देश के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थानों का पुनरुद्धार करना होगा और किससे शुरुआत की जाए यह चर्चा का विषय है।’

उन्होंने कहा कि हमें देश की सांस्कृतिक परंपरा को स्वीकार करना चाहिए और यह हमारी मूल नीति रही है कि हम सभी मतों को स्वीकार करें।

भागवत ने कहा, ‘हमें देश की सांस्कृतिक परम्परा को स्वीकार करना चाहिए और यह हमारी मूल नीति है कि हम सभी मतों को अपनाएं। पारंपरिक गुणवत्ता वाले सभी रिवाजों को अपनाएं और हम अपना मत दूसरों पर नहीं थोपेंगे।’

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *