चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी, कलियुग वर्ष ५११६
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक वोटों में पैठ बनाने की कोशिश कर रहे एमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी को इलाहाबाद में रैली करने की इजाजत नहीं दी गई है। इलाहाबाद प्रशासन ने लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (एलआईयू ) की रिपोर्ट के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ओवैसी की रैली रद्द कर दी है। रैली १५ मार्च को प्रस्तावित थी।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देकर कहा है कि औवैसी को इलाहाबाद में किसी भी प्रकार की सभा या अन्य कार्यक्रम करने करने को मंजूरी नहीं दी जाएगी।
प्रशासन के निर्णय से भड़के मजलिस इत्तेहादुल मुस्लमीन (एमआईएम) के नेताओं ने आरोप लगाया है कि इलाहाबाद प्रशासन नगर विकास मंत्री आजम खां के इशारे पर काम कर रहा है और इसी वजह से ओवैसी के कार्यक्रम को मंजूरी नहीं दे रहा। एमआईएम अब न्यायालय की शरण में जाने की तैयारी कर रहा है।
स्त्रोत : अमर उजाला








