Menu Close

कुणिगल (कर्नाटक)में अंधश्रद्धा निर्मूलन विधेयकके विरुद्ध आंदोलन

मार्गशीर्ष शुक्ल १०, कलियुग वर्ष ५११५


विधेयकके विरुद्ध आंदोलन करते हुए धर्माभिमानी

कुणिगल (कर्नाटक) : कर्नाटक प्रशासन पारित करने हेतु उतावले हो रहे अंधश्रद्धा निर्मूलन विधेयकके विरुद्ध हिंदू जनजागृति समितिकी ओरसे यहांके तहसील कार्यालयके सामने आंदोलन किया गया ।  `राज्यमें यह अधिनियम पारित करनेका प्रयास होनेपर समिति सारे संतवृंद तथा हिंदू संगठनोंको संगठित कर तीव्र राज्यव्यापी आंदोलन करेगी’, ऐसी चेतावनी दी गई ।

आंदोलनके पश्चात कुणिगल तहसीलके तहसीलदारको आवेदन दिया गया । इस अवसरपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके श्री. रामलिंगेगौडा, हिंदू जनजागृति समितिके श्री. चंद्रु मोगेर, सनातन संस्थाकी श्रीमती शीला नारायण, श्रीमती चेतना शंकर, श्रीमती चंद्रकला, श्रीमती उमा सुरेश, श्रीमती शारदा रंगनाथ, श्रीमती सरला मुनिराजु आदि उपस्थित थीं ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Read more on Anti Faith Bill

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *