Menu Close

महात्मा गांधी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया : मार्कण्डेय काटजू

चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी, कलियुग वर्ष ५११६

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने महात्‍मा गांधी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने अपने ब्लॉग में महात्‍मा गांधी को ब्रिटिश हुकूमत का एजेंट बताया है।

काटजू ने कहा कि गांधी ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अपने ब्लॉग में काटजू ने लिखा, ‘बापू ने राजनीति में धर्म को घुसाकर फूट डालो और राज करो की ब्रिटिश नीति को आगे बढ़ाया।’ काटजू का आरोप है कि गांधी हर भाषण में रामराज्य, ब्रह्मचर्य, गो रक्षा जैसे हिन्दूवादी विचारों का जिक्र करते रहे, इससे मुस्लिम लीग जैसे संगठनों की तरफ मुसलमान आकर्षिक हुए।

गांधी के सत्याग्रह आंदोलन पर भी काटजू ने कटाक्ष किया और लिखा, ‘क्रांतिकारी आंदोलन को सत्याग्रह की तरफ मोड़कर बापू ने ब्रितानी हित को लाभ पहुंचाया। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने गांधी के आर्थिक विचारों को प्रतिक्रियावादी बताया और नोआखली जाने को भी ढोंग बताया।

स्त्रोत : आज  तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *